सिराथू: कड़ा सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय कड़ा सभागार में स्वास्थ्य शिविर एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक ने किया स्वागत!