जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेल्पर के चल रहे बड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। दो दिनों तक चले इस अभियान में ट्रेलर, हाइवा, ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों की जांच की गई, जिसमें कुल 153 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।