सूरजगढ़: सूरजगढ़ा के दंत चिकित्सक डॉ. उदय शंकर आचार्य नंदलाल बोस कला सम्मान 2026 से सम्मानित
बुधवार अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर बिहार कला मंच व बफ्टा द्वारा आयोजित कला महोत्सव में स्व. नंदलाल बोस की स्मृति में डॉ. उदय शंकर को “आचार्य नंदलाल बोस कला सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया. उन्हें 12 वर्षों की दंत सेवा, 500 शिविर व सामाजिक योगदान के लिए यह सम्मान मिला.