हाथरस: मोहल्ला सियल जैन गली में एक बुजुर्ग महिला को आपसी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने हॉकी से मारपीट कर किया घायल, कराया मेडिकल
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सियल जैन गली मे 1 बुजुर्ग महिला को आपसी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने हॉकी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला का पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। महिला ने बताया है कि उसके साथ पड़ोसियों ने आपसी कहासुनी को लेकर हॉकी व डंडों से मारपीट की है। पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।