हाथरस: रेल में पैरदान पर बैठकर यात्रा कर रहे यात्री का रेलवे प्लेटफार्म और रेल के बीच में आकर टूटा पैर हाथरस अस्पताल में भर्ती
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF ने रेल के पैरदान पर बैठकर यात्रा करते समय रेलवे प्लेटफार्म और रेल के बीच में आकर यात्री का पैर टूट जाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यात्री संत कबीर नगर से दिल्ली जा रहा था तभी टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और रेल के बीच मे आकर यात्री का पैर टूट गया। घायल यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।