हाथरस: घास की मंडी के पास स्कूटी सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार, घायल अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घास की मंडी के पास बैंक से लौट कर आ रहे स्कूटी सवार वृद्ध सुखराम निवासी गांव दयानतपुर को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया ! इस दुर्घटना में वृद्ध के सिर में गंभीर चोटे आई हैं! इसी क्रम में राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है!