हाथरस: मोहल्ला लाला का नगला में बच्चों के झगड़ों में पड़ोसियों ने दो महिलाओं को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में बच्चों के झगड़ों में पड़ोसियों ने दो महिलाओं को मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित महिलाओं द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। सदर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।