हाथरस: गांव गोपालपुर में खेत पर काम करते समय एक व्यक्ति को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर कराया गया अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
हाथरस की कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव गोपालपुर में खेत पर काम करते समय 1 व्यक्ति को सांप ने काट लिया। व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया गया है। सांप के काटने से बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती किए गए व्यक्ति का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।