बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: 14 गिरफ्तार, ₹31500 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | May 14, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया है।इस दौरान जिले में कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार लोगों में हत्या के प्रयास कांड में एक तथा दहेज हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही शराब सेवन के मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान भी चलाया गया।