पूरनपुर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति सहित 7 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। खमरिया पट्टी निवासी सपना आचार्या उर्फ सपना शर्मा ने बताया कि 11 मार्च 2026 को उसकी शादी मित्तरपुर हरिद्वार निवासी मोहित शर्मा से हुई थी।