रॉबर्ट्सगंज: थाना कोन पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 10 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना कोन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मंगलवार दोपहर 12 बजे थाना कोन के विभिन्न प्रकरणों में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा कुल 10 व्यक्तियों (07 पुरुष एवं 03 महिलाएं)अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सभी को न्यायालय भेजा गया।