सरदारशहर: कच्चा बस स्टैंड से आगे सर्किल के पास रोडवेज के परिचालक और चालक के साथ मारपीट, नगदी व मशीन छिनने का आरोप
सरदारशहर पुलिस थाने में गुरुवार शाम 7 बजे चार जनों के खिलाफ रोड़वेज परिचालक व चालक के साथ मारपीट करने, राजकार्य में बाधा पहुंचाने व मशीन व नगदी छिनने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोड़वेज के सारथी परिचालक संदीपसिंह जटसिख ने रिपोर्ट दी कि वह जयपुर गंगानगर के बीच रोड़वेज बस चलता है। गुरुवार को सुबह साढ़े 7 बजे जयपुर से रवाना हुआ।