कटंगी: शहीद दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि, नगर की गांधी चौक में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नगर परिषद कटंगी के द्वारा नगर के गांधी चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई और गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।