सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ कस्बे से नाबालिग लापता, परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया आरोप, दोनों पक्षों में हुआ विवाद
सिकंदरा राऊ के एक मोहल्ले से नाबालिक किशोरी लापता हो गई। परिजनों को सूचना मिली की मोहल्ला मटकोटा निवासी गैर समुदाय का एक युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है परिजन युवक के घर पहुंचे जहां दोनों पक्ष में विवाद हो गया। सूचना पर इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गईं हैं।