जयपुर: श्रीगंगानगर विवाद पर BJP प्रदेशाध्यक्ष ने दिया बयान, जांच के बाद समाधान का भरोसा
Jaipur, Jaipur | May 2, 2026 जयपुर। राजस्थान में सत्ताधारी दल के नेताओं और अधिकारियों के बीच विवादों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। धौलपुर और सीकर के बाद अब श्रीगंगानगर में जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और RUIDP इंजीनियरों के बीच कथित हंगामे और मारपीट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।