हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में नाबालिग ने नगदी और जेवरात लेकर घर से भागी
थाना क्षेत्र के गांव से नाबालिग किशोरी घर पर रखी नगदी एवं जेवरात लेकर अपने पुरुष मित्र संग फरार हो गई। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एक गांव निवासी पिता ने बताया कि ललपुरा थाना क्षेत्र के परसनी गांव निवासी अभिषेक उसकी नाबालिग पुत्री को घर से बहला फुसलाकर साथ भगा ले गया है।