सिमडेगा: स्थानांतरण पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई
सिमडेगा पुलिस द्वारा नगर भवन में सोमवार शाम 7 बजे तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने भी जिलेवासियों व सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।