पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर ₹66 हजार के फ्रॉड का किया खुलासा
कैथवाड़ा थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 4 फर्जी सिम, 3 बैंक पासबुक और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।साइबर पोर्टल पर जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खाते और आईडी से जुड़ी 5 शिकायतों में 66 हजार रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का रिकॉर्ड मिला है। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।