पोहरी: जल गंगा संवर्धन अभियान: पोहरी में सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की अनूठी पहल की
Pohri, Shivpuri | May 27, 2026 पोहरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑफिसर सिंह गुर्जर ने एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने जल संरक्षण के साथ ही इस भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण की ओर भी ध्यान दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की शुरुआत की गई है। यह पहल पोहरी के ग्राम नोनेटा खुर्द से की गई है। जिसकी जानकारी बुधवार शाम 6 बजे दी गई है।