लोहरदगा: लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की नई कमेटी का विस्तार, धीरज प्रसाद साहू को सौंपी गई सूची
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन कर उसकी पूरी सूची बुधवार शाम 4 बजे पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू को सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने ट्रक मालिकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर काम करेंगे, ऐसी उम्मीद है। जहां भी आवश्यकता होगी, वे ट्रक मालिकों के साथ खड़े रहेंगे।