रायसेन: 8 सूत्री मांगों को लेकर रायसेन में छठे दिन भी जारी रही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल
Raisen, Raisen | Jun 7, 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, शाखा जिला रायसेन की हड़ताल रविवार को छठे दिन भी जारी रही। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं और शासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं। दोपहर 3 बजे संघ के हरि नारायण अहिरवार ने बताया कि यह आंदोलन कर्मचारियों की एकता, जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।