सेन्हा: बदला गांव में घरेलू विवाद में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में इलाज जारी
सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव में घरेलू विवाद को लेकर युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव निवासी 20 वर्षीय मिथिलेश उरांव के रूप में हुई है। घरवालों को इसका पता तब चला जब मिथिलेश उरांव ने खुद घर आकर मामले की जानकारी फिर घर वाले ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।