पीरटांड: दुसाध समाज की ओर से बुढ़ियाडीह में किया गया होली मिलन समारोह।
दुसाध समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को बुढ़ियाडीह में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन सह पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष जनार्दन पासवान मोजूद थे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और सभी से इस रंगो के त्यौहार को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।