शिवपुरी नगर: खद्द गांव में बहू भगाने की रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के खद्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान गड़ासी और लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के 6 से 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।