धोरैया: बैजनाथपुर में नल जल योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने पर प्रदर्शन
करहरिया पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर वार्ड नंबर 01 में नई नल जल योजना के तहत बनाए गए जल मीनार से अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन किया. राजद नेता पप्पू यादव ने बताया कि शमीम मंसूरी के घर के समीप के सभी घरों में नल जल का टोटी में अधिकांश घरों में पानी नहीं चल रहा है. कई ऐसे घरों में कनेक्शन भी नहीं किया गया है.