दयालपुर: जिले में ऑपरेशन आक्रमण के तहत 52 मुकदमे दर्ज कर 87 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर डीसीपी क्राइम एवं जोनल डीसीपी के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न यूनिट ने कार्रवाई की है। अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया है। इसमें 52 मुकदमे दर्ज कर 87 आरोपियों को काबू किया है।