नईसराय: नई सराय का सरकारी अस्पताल, खुद है बीमार
डाक्टर तो दूर कंपाउंडर भी नहीं
गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के शासन प्रशासन के दावे नई सराय के सरकारी अस्पताल को देखकर खोखले नजर आते हैं। बताते हैं कि, नई सराय के अस्पताल में डाक्टर तो दूर कंपाउंडर भी नहीं है। मजे की बात यह है कि, नई सराय अस्पताल में पदस्थ डाक्टर लखमीचंद को पहले ईसागढ़ अटैच किया। इसके बाद उन्हें बीएमओ बना दिया गया।