बांदा: करछा गांव निवासी महिला ने कुछ लोगों पर बकरी मारने, गाली-गलौज करने और परेशान करने का आरोप लगाया, SP से की शिकायत
Banda, Banda | Apr 7, 2026 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत करछा गांव निवासी एक महिला दिन मंगलवार को बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। जहां पर इसने कुछ लोगों पर इसकी एक बकरी मार देने और गाली गलौज करने व परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।