सदर: TGT परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी सहित दो आरोपी दबोचे गए
Sadar, Varanasi | Jun 12, 2026 प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कर अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेतगंज थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी क्षेत्र से पकड़ा गया। उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र और परीक्