गाज़ीपुर: भैंस बांधने के विवाद में हुई हत्या का आया फैसला, ढाई साल बाद चचेरे भाई को 10 साल की सजा और ₹20 हजार का अर्थदंड
गाजीपुर में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। ढाई साल पहले चचेरे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने दोषी सतीश को 10 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।