कोलेबिरा: मुंबई से लौट रहे प्रवासी श्रमिक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, मुआवज़ा प्रक्रिया शुरू
सोमवार दोपहर 3 बजे कोलेबिरा के जामटोली निवासी प्रवासी श्रमिक बसंत नायक की महाराष्ट्र के नासिक जिले में ट्रेन हादसे में मौत की जानकारी दी गई। वे पत्नी सुलंती देवी के साथ मुंबई से घर लौट रहे थे। नंदगांव स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के बाद दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। श्रम विभाग ने परिजनों को सहायता का आश्वासन देते हुए मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है।