टीकमगढ़: नजरबाग: टीकमगढ़ में 100 साल पुरानी धरोहर संवरेगी: नजरबाग परिसर में बनेगा 'गीता भवन', कलेक्टर ने की बैठक आयोजित
टीकमगढ़ के नजरबाग परिसर में करीब 100 साल पुरानी ऐतिहासिक गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की जर्जर इमारत को अब एक भव्य 'गीता भवन' और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में बदला जाएगा। आज बुधवार को टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ इस प्राचीन बिल्डिंग के संबंध में एक बैठक आयोजित की जिसमे इसे नया रूप देने के निर्देश दिए।