महोबा: तहसील के पास बीच सड़क पर भिड़े दो युवकों ने जमकर की मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 तहसील के पास मामूली विवाद को लेकर दो युवक बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो राहगीरों ने बना लिया। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। शनिवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।