बदायूं: बदायूं के रेलवे ट्रैक घोचा पुल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Budaun, Budaun | Mar 23, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बदायूं कासगंज रेलवे ट्रैक घोचा पुल के पास उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के पास घोचा पुल के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। दोपहर के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने ट्रैक किनारे शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया।