अन्न का हर एक दाना जीव जगत के लिए संजीवनी डॉ पहाड़िया
विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर पंजतनीय स्कूल के विद्यार्थियों ने की अनुकरणीय पहल
बड़वानी 16 अक्टूबर 2026/ अन्न का हर एक दाना सुख देगा तुमको मनमाना अन्न के एक दाने की महिमा महाभारत काल के श्री कृष्ण एवं द्रौपदी प्रसंग से लेकर वर्तमान तक हम समझ सकते हैं। हमें उतना ही अपनी थाली में लेना चाहिए जितना हमें भोजन के लिए आवश्यक है। इस एक दाने को बनने की प्रक्रिया में जितना ज्यादा समय लगता है उसके एक सेकंड में हम उसे व्यर्थ कर देते हैं।
उक्त बातें आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने दाऊदी बोहरा समाज के नवाचार प्रोजेक्ट राइस के अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर पंचतनिया स्कूल से आए विद्यार्थियों एवं समाजजनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा वर्तमान दौर में हम झेन जी, झेन अल्फ़ा विषय में बड़े जोर से सुन रहे हैं। पंजतनीय स्कूल के यह किशोर एवं किशोरी अपने समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा दिए गए संस्कारों से स्वयं ही आलोकित हो रहे हैं। बचपन से इन्हें सिखाये गये सेवा एवं दान की यह भावना जीवन भर इन्हें वंचित वर्ग की सेवा से जोड़े रखेगी। दाऊदी बोहरा समाज के मुकर्रम भाई कौशर मंडवाड़ा, मुर्तजा सैफी, हुसैन अमीन ,एवं पंजतनीय स्कूल के स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा आशा आश्रय गृह की रिहैबिलिटेशन वॉल का अवलोकन कर निराश्रित से स्वावलंबन के जीवन में प्रवेश करने वाले मनोरोगियों की जानकारी प्राप्त की। श्री मुकर्रम भाई एवं कौशर मंडवाड़ा ने बताया प्रोजेक्ट राइस के अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर दाऊदी बोहरा समाज के द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों में अन्न का महत्व बताने के लिए आशा आश्रय गृह का चयन किया क्योंकि यहां पर चलने वाली हर एक व्यवस्था संपूर्ण समाज का दायित्व है।
यहां लगने वाला राशन, कपड़े, कंबल, बेडशीट, बर्तन इत्यादि व्यवस्थाओं में हमें बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। इसी कड़ी में आज विद्यार्थी अपने-अपने घरों से आश्रय गृह की आवश्यकता अनुसार खाद्य सामग्री भेंट करने के लिए लेकर आए हैं। ट्रस्ट परिवार के द्वारा बोहरा समाज के प्रतिनिधियों को आभार पत्र सौंप कर उन्हें सदैव संस्था से जुड़े रहने के लिए आव्हान किया। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री अशोक दोषी, श्री सचिन दुबे, श्री मनीष पाटीदार, श्री मनीराम नायडू, श्री समाधान पाटील, श्रीमती साधना भावसार आदि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#badwani
29 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026