अजमेर: अजमेर के जेएलएन अस्पताल में 227 नर्सिंग ऑफिसरों को हटाए जाने के विरोध में चल रहा है प्रदर्शन
Ajmer, Ajmer | Jun 8, 2026 अजमेर के जेएलएन अस्पताल में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 227 नर्सिंग ऑफिसरों को हटाए जाने के विरोध में चल रही हड़ताल सौमवार को पांचवे दिन भी जारी रही। सुबह अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर पहुंचे।