बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 20 बाइक जब्त
गढ़वा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर श्री बंशीधर नगर पुलिस सख्त नजर आई। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना गेट के सामने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 दोपहिया वाहनों को जब्त कर चालान की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस ने हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और वाहन के कागजात की जांच की। ब