मोदी की गारंटी को पूरा करने सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29, 30 और 31 दिसंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर बस्तर सोमवार शाम 4 बजे जिला मुख्यालय जगदलपुर में साफ नजर आया। तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।