रामपुर: मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी की उपस्थिति में स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण की बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Sep 23, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने जिला स्वच्छता समिति और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान पर चर्चा की।