कटोरिया: फोन पर पति से विवाद होने पर देवासी गांव की महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती।
Katoria, Banka | Jun 28, 2026 देवासी गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे फोन पर पति से हुए विवाद से गुस्से में आकर एक महिला ने कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा महिला का इलाज किया गया।