बिछिया: जनपद पंचायत बिछिया में जनसुनवाई का आयोजन ; वनाधिकार के लंबित प्रकरणों पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज!
24 जून बुधवार की शाम 4:30 मिनट पर बिछिया ब्लॉक में जनसंघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वनाधिकार के लंबित प्रकरणों को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण परिवारों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन से शीघ्र निराकरण की मांग की