गुना नगर: प्रेम प्रसंग में कोलूपूरा के युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, नदी किनारे मिला, इलाज के दौरान मौत
गुना में प्रेम प्रसंग में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में 5 अप्रैल को मृतक राजेश शिवहरे के छोटे भाई में बताया, कोलुपुरा निवासी राजेश ने प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खा लिया। 5 अप्रैल सुबह पीपरोदा नदी किनारे पड़ा मिला। अस्पताल लाए उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।