इटारसी: इटारसी जीआरपी ने चलाया आपरेशन हमदर्द साप्ताहिक अभियान, कुल 70 बेसहारा लोगों की सहायता की
जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में "ऑपरेशन हमदर्द" सफलता पूर्वक बुधवार शाम करीब 4 बजे तक पूरा हो चुका है। जीआरपी ने बताया कि आपरेशन हमदर्द एक सप्ताह पूरा कर चुका है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे इस मानवीय और संवेदनशील अभियान के तहत बीते सात दिनों में जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाते हुये कुल 70 बेसहारा लोगों को चिन्हित किया।