छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के निर्देशानुसार उर्स के दौरान डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा एवं आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद थाना खमरिया क्षेत्र में प्रतिबंधित डीजे और धुमाल के उपयोग की सूचना मिलने पर डॉ. सलीम राज स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद पुलिस ने डीजे उपकरण जब्त कर लिए तथा संबंधित आयोजन समिति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि धार्मिक आयोजन शरीयत और इस्लामी शिक्षाओं के अनुरूप संपन्न हो सकें।
#dhamtarinews #thanakhamariya #उर्स_में_उड़ाई_नियमो_की_धज्जियां_प्रशासन_ने_की_कार्यवाही #thanakhamariyameursmehuibeadbikigaikarywahi #urshmedjparkarywahi @drsalimraj @jrmheadoffice