सिद्धमुख: हांसियावास डैम के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में तांबा खेड़ी में किसानों का धरना जारी, बेटियां अनशन पर बैठी
यमुना जल समझौते के तहत हांसियावास डैम निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में तांबाखेड़ी गांव में किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी है। धरने पर आठ गांवों की उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध ने बेटियां धरने पर बैठी है। किसान संघर्ष समिति के महेंद्र सहारण ने बताया कि धरने पर पहुंचे किसान नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन कहा आंदोलन को मजबूती से जारी रखे।