नवाबगंज: बाराबंकी में ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर भाकिमयू दशहरी ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में भाकिमयू दशहरी संगठन ने ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई है। संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी रंजन गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की गई।