नवाबगंज: बाराबंकी बार एसोसिएशन में निःशुल्क दंत शिविर का आयोजन, दासगुण वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सहयोग
बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन में दासगुण वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित द्वारिकामाई डेंटल हॉस्पिटल ने एक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में निःशुल्क दंत जांच और दवा वितरण कार्यक्रम भी शामिल था।शिविर का उद्घाटन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र वर्मा ने शनिवार करीब 11 बजे किया।इस अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अपनी दंत जांच कराई।