झुंझुनू: राजीविका NRLM कार्मिक संगठन के बैनर तले महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
झुंझुनू राजीविका NRLM कार्मिक संगठन के बैनर तले राजीविका की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार दोपहर 12: के आसपास ज्ञापन सौंपकर बताया कि हम संविदा पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं मगर अब हमें हमारी सेवाओं से मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है जो उचित नहीं हमें यथा स्थिति में रखा जाये