इटारसी: इटारसी के सुरजगंज में पीएमश्री कन्या शाला में प्रवेश उत्सव का आयोजन, छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत
इटारसी के पीएम श्री शासकीय कन्या शाला सूरजगंज में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र का मंगलवार दूआहर करीब 12 बजे से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय पहुंची छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उन्हें नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं।स्कूल के प्रधान पाठक महेश रायकवार ने छात्राओं और स्टाफ को केले वितरित किए।