दातागंज: बड़नगर नगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प अभियान यात्रा का दातागंज के पापड़ ब्रह्मदेव मंदिर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम
गुरुवार को दातागंज क्षेत्र के ब्रह्मदेव मंदिर पर बड़नगर गुजरात से वाराणसी जा रही यात्रा का स्वागत किया है। यह यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जन्म स्थली बड़नगर से कर्मस्थली वाराणसी जा रही है।आज दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया है।